This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Showing posts with label मैगी हेबरमैन और एनी केरनी. Show all posts
Showing posts with label मैगी हेबरमैन और एनी केरनी. Show all posts

Tuesday, October 13, 2020

फ्लोरिडा में वोटों की खातिर खुद को सेहतमंद दिखाने की कोशिश करते रहे ट्रम्प; यहां उनके चार झूठ पकड़े गए

https://ift.tt/3dtHco7

डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को इलेक्शन कैम्पेन का दूसरा राउंड शुरू किया। पिछले हफ्ते वे कोविड-19 से संक्रमित हुए। हॉस्पिटल में भर्ती रहे और फिर व्हाइट हाउस लौटे। फ्लोरिडा के सैनफोर्ड में उन्होंने पहली रैली की। एक घंटे से कुछ ज्यादा भाषण दिया और इस दौरान खुद को सेहतमंद और ऊर्जा से भरा दिखाने की कोशिश करते रहे।

बिना सबूतों के दावा
ट्रम्प के विरोधी इस बात का सबूत मांग रहे हैं कि वे कोरोना निगेटिव हो चुके हैं। लेकिन, कम से कम इस रैली के पहले तक तो इस बात कोई सबूत ट्रम्प या उनके कैम्प ने नहीं दिए। राष्ट्रपति दावा करते हैं कि वे कोरोना इम्यून हो चुके हैं। लेकिन, यह सिर्फ दावा है। और इन दावों की पुष्टि के लिए जो वैज्ञानिक समर्थन या कहिए एक्सपर्ट्स का समर्थन चाहिए, वो कहां है? राष्ट्रपति कहते हैं- मैं पहले से ज्यादा पावरफुल महसूस कर रहा हूं। कितनी हैरानी की बात है कि जब वे एयरफोर्स वन से वॉशिंगटन जाने के लिए फ्लाइट में बैठ रहे थे, तब भी उन्होंने मास्क नहीं लगाया था।

और न समर्थकों को फिक्र
कोरोनावायरस की वजह से अमेरिका में अब तक 2 लाख 15 हजार लोग जान गंवा चुके हैं। ट्रम्प के लिए भी यह व्यक्तिगत और राष्ट्रपति के तौर पर सबसे बड़ी चुनौती है। लेकिन, उनका रवैया वही पुराना और आरोप लगाने वाला है। वे कहते हैं- जो बाइडेन और डेमोक्रेट पार्टी वैक्सीन नहीं आने देना चाहते। और सब अपनी जगह। लेकिन, फ्लोरिडा की रैली में उनके जो हजारों समर्थक जुटे। उनमें से ज्यादातर ने मास्क नहीं लगाया था। डेमोक्रेट्स की रैली छोटी होती हैं लेकिन रिपब्लिकन्स की रैली में काफी भीड़ जुटती है।

फ्लोरिडा में ट्रम्प के चार झूठ और उनका सच

पहला झूठ : नींद में रहने वाले बाइडेन टैक्स चार गुना बढ़ाना चाहते हैं।
इसका सच :
2017 में टैक्स में कमी की गई थी। यह 39.6% से 37% किया गया था। बाइडेन कहते हैं कि वो वर्तमान टैक्स रेट पुराने स्तर पर ले जाना चाहते हैं। इसके अलावा वो किसी तरह दूसरे इनकम टैक्स के पक्ष में नहीं हैं।

दूसरा झूठ : डब्ल्यूएचओ ने माना कि ट्रम्प सही हैं। लॉकडाउन से डेमोक्रेट शासन वाले राज्यों को नुकसान हुआ।
इसका सच :
ट्रम्प डब्ल्यूएचओ के डॉक्टर डेविड नोबार्नो के बयान का तोड़-मरोड़कर जिक्र कर रहे हैं। ट्रम्प ने महामारी के शुरुआती महीनों में लॉकडाउन का यह कहते हुए विरोध किया था कि इससे इकोनॉमी तबाह हो जाएगी। दूसरी बात, डॉक्टर डेविड ने यह कहा था कि सिर्फ आंशिक लॉकडाउन से महामारी पर काबू नहीं पाया जा सकता। इसके साथ ही उन्होंने कुछ दूसरी बातें भी कहीं थीं। ट्रम्प ने इनका जिक्र नहीं किया।

तीसरा झूठ : अमेरिका का इकोनॉमिक रिकवरी रेट सबसे बेहतर है।
इसका सच :
ट्रम्प का यह कहना कि अमेरिका ने दुनिया में सबसे अच्छी तरह से इकोनॉमिक रिकवरी की है, सही नहीं है। दूसरी तिमाही में जीडीपी 9.1 फीसदी रही। जी-20 के पांच देशों में यही हालात रहे। चीन की विकास दर 11.5 फीसदी रही। बेरोजगारी दर 8.4 फीसदी रही। यह 7.4 फीसदी के औसत से ज्यादा है।

चौथा झूठ : पहली डिबेट में बाइडेन का बचाव मॉडरेटर ने किया।
इसका सच :
ट्रम्प पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट की बात कर रहे थे। मॉडरेटर क्रिस वॉलेस ने कानूनी एजेंसियों का जिक्र किया था। बाइडेन इस पर जवाब देने लगे तो ट्रम्प ने कई बार रोक-टोक की। इसकी वजह से मॉडरेटर ने यह टॉपिक ही बदल दिया। अब ट्रम्प जनता के बीच इसे अपनी जीत और बाइडेन की हार के तौर पर दिखा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Donald Trump Florida Rally | Here's Today Latest United States (US) Presidential Election 2020


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34Yt5U7
Share:

Sunday, October 4, 2020

ट्रम्प की कैम्पेन टीम कोई इवेंट रद्द नहीं करेगी, कुछ राज्यों में रिपब्लिकन्स अब डेमोक्रेट्स से पिछड़े

https://ift.tt/3iwWGIM

चुनाव में सिर्फ एक महीना बाकी है। लेकिन, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कोविड-19 से पॉजिटिव होने के बाद कैम्पेन से फिलहाल अलग हो चुके हैं। बहरहाल, उनकी पार्टी के कैम्पेन पर इसका कोई असर दिखाई नहीं देता। यह इसलिए अहम हो जाता है क्योंकि कैम्पेन टीम को ट्रम्प ही लीड कर रहे थे। प्रचार पहले जैसा ही चल रहा है। राष्ट्रपति हॉस्पिटल में हैं। 2016 में जिन राज्यों में ट्रम्प आगे थे, उनमें से कुछ में वे पिछड़ रहे हैं। हालांकि, विस्कॉन्सिन की एक रैली रद्द कर दी गई है।

पेन्स ने संभाली कमान
अब उप राष्ट्रपति माइक पेन्स कैम्पेन को लीड कर रहे हैं। शनिवार को उन्होंने देशभर में कैम्पेन स्टाफ से मीटिंग की। नई तस्वीर क्या होगी, यह एक या दो हफ्ते में साफ हो जाएगा। पेन्स यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि ट्रम्प की गैरमौजूदगी के बावजूद रणनीति में ज्यादा बदलाव की जरूरत नहीं होगी।

पेन्स ने शनिवार को कहा- मेक अमेरिका ग्रेट अगेन....। यह सिर्फ नारा नहीं, ये हमारा मिशन है। कुछ वक्त के लिए हमारा नेता यहां नहीं है। लेकिन, लोग वोटिंग कर रहे हैं। कार्यकर्ता डोर टू डोर कैम्पेन कर रहे हैं, फोन कर रहे हैं। हमारी टीम बिना रुके और थके काम कर रही है।

ये बदलाव हुआ
ट्रम्प की गैरमौजूदगी में उनके परिवार का इस्तेमाल ज्यादा हो रहा है। समर्थकों में भी ये लोकप्रिय हैं। कैम्पेन बिल स्टेपाइन पॉजिटिव हैं और घर से कमान संभाल रहे हैं। राष्ट्रपति के दामाद जैरेड कुशनर ज्यादा एक्टिव नजर नहीं आते। डिप्टी कैम्पेन मैनेजर जस्टिन क्लार्क वर्जीनिया में हैं। लोगों को यह भरोसा दिलाने की कोशिश हो रही है कि ट्रम्प जल्द स्वस्थ हो जाएंगे और फिर मैदान संभालेंगे।

राष्ट्रपति के बेटे एरिक और बहू लारा ने शनिवार को कहा- प्रेसिडेंट की सेहत बेहतर है। लारा ने कहा- मीडिया का कुछ हिस्सा गलत खबरें दे रहा है। इनसे परेशान या दुखी होने की जरूरत नहीं है। 3 नवंबर को वे बाइडेन को चुनाव में जरूर हराएंगे।

ट्रम्प आज भी बाइडेन से बेहतर
एरिक ने कहा- पावर ट्रांसफर की कोई जरूरत नहीं है। मेरे पिता आज भी बाइडेन से बहुत बेहतर हैं। कैम्पेन मैनेजर स्टेपाइन ने कहा- फिलहाल, यह कहना मुश्किल है कि चुनावी दौड़ में कौन आगे है। अब वर्चुअल इवेंट्स पर फोकस ज्यादा किया जा रहा है। ज्यादातर में माइक पेन्स ही कमान संभालेंगे। एरिजोना में रैली होगी। आयोवा और दूसरे राज्यों में इनडोर कैम्पेन चल रहे हैं। बाइडेन खेमा फेसबुक पर ट्रम्प के खिलाफ निगेटिव कैम्पेन चला रहा है।

पिछड़ गए हैं ट्रम्प
28 सितंबर को पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट के बाद रिपब्लिकन पार्टी की इंटरनल पोलिंग बताती है बाइडेन बढ़त बना चुके हैं। बहस में ट्रम्प ने कई बार बाइडेन को रोकने की कोशिश की, मॉडरेटर की बातों को भी अनदेखा किया। हालांकि, डेमोक्रेटिक पार्टी के कुछ लोग मानते हैं कि ट्रम्प को सहानुभूति मिल सकती है। बोरिस जॉनसन के साथ यही हुआ था। हालांकि, ये भी सही है कि ज्यादातर लोग ये मानते हैं कि ट्रम्प ने महामारी से निपटने के लिए सही कदम नहीं उठाए।

न्यूयॉर्क की रैली
ट्रम्प कैम्पेन के बड़े इवेंट्स पर सवालिया निशान लगे। आलोचना भी हुई। लेकिन, उन्होंने बदलाव नहीं किए। शनिवार को न्यूयॉर्क में रैली हुई। रिपब्लिकन पार्टी के सीनियर स्ट्रैटजिस्ट मैट गोरमन कहते हैं- अब गलतियों की गुंजाइश नहीं है। हर किसी को मास्क पहनना होगा, सोशल डिस्टेंसिंग रखनी होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Donald Trump Coronavirus Infected Vs Joe Biden US Presidential Campaign | Latest US Election 2020 News From The New York Times


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cZFPNZ
Share:

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support