Monday, March 30, 2020

37 हजार 797 मौतें: वॉशिंगटन में घर में रहने के आदेश, उल्लंघन करने पर 3.7 लाख रुपए जुर्माना; ट्रम्प ने कहा- अब तक 10 लाख लोगों का टेस्ट हुआ

https://ift.tt/2wOSz9o

वॉशिंगटन/रोम. दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। 199 देशों में करीब सात लाख 85 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। अब तक 37 हजार 797 मौतें हो चुकी हैं। वहीं, एक लाख 65 हजार 387 व्यक्ति ठीक भी हुए हैं। उधर, सबसे ज्यादा संक्रमण के एक लाख 64 हजार 121 मामले अमेरिका में सामने आए हैं। यहां तीन हजार 163 लोगों की जान जा चुकी है। वॉशिंगटन में लोगों को घर में ही रहने के आदेश जारी किए गए हैं। इसका उल्लंघन करने पर करीब 3.7 लाख जुर्माना (पांच हजार डॉलर), 90 दिन जेल या फिर दोनों ही हो सकती है।

कोलंबिया जिले की मेयर मुरियल बोसर ने सोमवार को ट्वीट किया, “कोरोनावायरस के मामलों में वृद्धि हो रही, इस वजह से मैं कोलंबिया जिले के लिए घर में रहने का आदेश जारी कर रही हूं। लोगों को केवल जरूरी कामों जैसे चिकित्सा, भोजन, जरूरी सामान लाने और महत्वपूर्ण काम के लिए ही बाहर जाने अनुमति होगी है।” वॉशिंगटन के आसपास के स्टेट वर्जीनिया और मैरीलैंड में एक दिन पहले ही इसी तरह के आदेश जारी किए गए थे।

इटली: संक्रमण का आंकड़ा एक लाख के पार
वर्ल्डोमीटर्स डॉट इन्फो के मुताबिक, इटली में संक्रमण का आंकड़ा एक लाख एक हजार 729 हो गया है। वहीं, यहां 11 हजार 591 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में हर दिन औसतन 600 से ज्यादा लोग मारे जा रहे हैं। हालांकि, ईस्टर तक इटली में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। हालांकि, संक्रमण दर में गिरावट की उम्मीद है। सोमवार को 1,648 लोग संक्रमित थे, जबकि एक दिन पहले 3,815 केस सामने आए थे। मौतों के मामले में इटली दुनिया का सबसे ज्यादा प्रभावित देश है।

स्पेन: मौतों का आंकड़ा 7 हजार के पार
इटली के बाद सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश स्पेन है। यहां मौतों का आंकड़ा सात हजार 716 हो गया है। एक दिन पहले तक यहां छह हजार मौतें हुई थीं। यहां संक्रमितों की संख्या 87 हजार 956 है।

फ्रांस: 44 हजार 550 संक्रमित
फ्रांस में संक्रमण के 44 हजार 550 मामले हो चुके हैं। यहां अब तक तीन हजार 24 लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस यूरोप का पांचवा देश हैं, जहां तीन हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सोमवार को कोरोना पर मीडिया ब्रीफिंग के दौरान ट्रम्प ने कहा- अब तक 10 लाख लोगों का टेस्ट हुआ।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UQ1aAy
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support