
दुनियाभर में कोरोनावायरस मरीजों की संख्या 12 लाख हो गई है। 64 हजार 691 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, दो लाख 46 हजार व्यक्ति ठीक भी हुए हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका में अब तक आठ हजार 400 लोग मारे जा चुके हैं। यहां संक्रमण के मामले तीन लाख से ज्यादा हो गए हैं। उधर, देश में कोरोना का एपिसेंटर माने जा रहे न्यूयॉर्क में 24 घंटे में 630 लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अगले दो हफ्तों में कोरोना से सैकड़ों जानजा सकती हैं।
- ट्रम्प ने कहा कि मुश्किल घड़ी में वे बड़ी संख्या में सेना और चिकित्साकर्मियों को तैनात कर रहे हैं। साथ ही कहा कि ईस्टर त्योहार को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग में वे छोड़ी छुट देना चाहते हैं।उन्होंने कोरोनोवायरस को लेकर विस्कॉन्सिन और नेब्रास्का के लिए आपदा घोषणाओं को मंजूरी दे दी है। ट्रम्प की यह 40वीं और 41वीं घोषणा है, जो उन्होंने कोरोनोवायरस से निपटने के लिए की है।
- कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसॉम ने शनिवार को कहा कि 12 हजार से ज्यादा लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हो हजार 300 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि 1,008 आईसीयू में भर्ती हैं।
शनिवार को व्हाइट हाउस में प्रेस ब्रीफिंग करते राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प। अमेरिका में शनिवार को करीब 34 हजार नए मामले सामने आए।
इटली: 15362 लोगों की मौत
इटली में कोरोनावायरस के अब तक एक लाख 24 हजार 632 मामले दर्ज हुए हैं। 15 हजार 362 लोगों की मौत हुई है। इटली में पिछले 24 घंटों में 681 लोगों की मौत हुई है।
नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख एंजेलो बोरेली ने कहा कि शुक्रवार की तुलना में कोरोनावायरस के 2,886 नए मामले सामने आए हैं। बोरेली ने कहा कि 29,010 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। देश में अब तक 20,996 मरीज ठीक हो चुके हैं।

यूक्रेन: कोरोना के 1225 मामलों की पुष्टि
यूक्रेन में कोरोनावायरस के 1225 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि मरने वालों का आंकड़ 32 पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक 25 लोगों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा चुका है और इन लोगों को छुट्टी दी जा चुकी है। यूक्रेन ने टेस्ला प्रमुख इलोन मस्क से अपील की है कि वे अपने कोरोनोवायरस मरीजों के लिए वेंटिलेटर्स की आपूर्ति करें। इसके बाद मस्क ने ट्वीट कर कहा था- हम सहयोग के लिए तैयार हैं।

कोरोना से 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश
देश |
कितने संक्रमित |
कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
अमेरिका | 3,11,357 | 8,452 | 14,825 |
स्पेन | 1,26,168 | 11,947 | 34,219 |
इटली | 1,24,632 | 15,362 | 20,996 |
जर्मनी | 96,092 | 1,444 | 26,400 |
चीन | 89,953 | 7,560 | 15,438 |
फ्रांस | 81,639 | 3,326 | 76,755 |
ईरान | 55,743 | 3,452 | 19,736 |
ब्रिटेन | 41,903 | 4,313 | 135 |
तुर्की | 23,934 | 501 | 786 |
स्विट्जरलैंड | 20,505 | 666 | 6,415 |
स्रोत:https://ift.tt/2SvTwKE
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bSGnmV
0 comments:
Post a Comment