Tuesday, March 24, 2020

स्पेन में 24 घंटे में 514 लोगों की मौत, संक्रमण के 6600 नए मामले सामने आए; इटली में 743 लोगों ने जान गंवाई

https://ift.tt/2JiYHJr

रोम/नई दिल्ली. दुनिया के 197 देश कोरोनावायरस की चपेट में आ चुके हैं। इससे 18,887 लोगों की मौत हो चुकी है। 4 लाख 22 हजार 566 संक्रमित हैं। 1 लाख 8 हजार 388 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। वहीं, स्पेन में एक दिन में 514 लोग मारे गए हैं, जबकि 6600 लोग संक्रमित हुए हैं। उधर, इटली में 24 घंटे में 743 लोगों की मौत हुई है। देश की सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी ने मंगलवार को ये जानकारी दी। दो दिनों के बाद देश में मौतों का आंकड़ा फिर से बढ़ गया है। इससे पहले सोमवार को 601 और रविवार को 650 लोगों की जान गई थी।

भारत में मंगलवार आधी रात से लॉकडाउन लगा दिया गया है। देश के 1.3 अरब लोग अपने घरों में 21 दिन तक नजरबंद रहेंगे। इस दौरान जरूरी चीजों जैसे सब्जी, दूध और मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। यहां अब तक संक्रमण के 529 मामले हो चुके हैं, जबकि 11 लोगों की मौत हो गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश को संबोधित किया।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो स्पेन की राजधानी मैड्रिड की है। यूरोप में इटली के बाद स्पेन सबसे ज्यादा प्रभावित देश है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QLikhz
Share:

Related Posts:

0 comments:

Post a Comment

Definition List

Unordered List

Support